डोंगरगढ़। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम भर्रीटोला ;चौथनाद्ध में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती मालती उइके ने की।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम में स्वच्छता अभियान, दीवारों पर प्रेरक स्लोगन लेखन तथा नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया। दूसरे दिन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ज्ञानेश दीवान ने बौद्धिक सत्र में शामिल होकर स्वयंसेवकों को राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।
चतुर्थ दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड के होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आलोक कलचुरी एवं डॉ. खान की टीम द्वारा ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अंतिम दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गीतए नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य पूर्णिमा साहू, कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश देवांगन, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार नंदेश्वर, प्रधान पाठक कमलेश सोनकर एवं शिक्षिका पुष्पांजलि चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा।
ग्राम भर्रीटोला में आयोजित यह सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर सामाजिक समर्पण, सेवा भावना और ग्रामीण विकास के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
