Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » दूरदराज से आए ग्रामवासियों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की
    छत्तीसगढ़

    दूरदराज से आए ग्रामवासियों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम का निःशुल्क वितरण किया गया। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और फोटो प्रदर्शनी को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।
    राज्योत्सव में पहुंचे चिखली राजनांदगांव निवासी मनोज शुक्ला एवं उनके सार्थियों ने जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। ग्राम टेड़ेसरा निवासी हेमलाल साहू ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी और पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर और पत्रिका प्राप्त कर खुशी व्यक्त की। डोंगरगांव निवासी प्रेम गोस्वामी ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। राज्योत्सव देखने पहुंचे ग्राम खुटेरी निवासी खिलेन्द्र कुमार ने जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शासन की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से युक्त निःशुल्क वितरित की जा रही पत्रिका एवं ब्रोसर की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि जनमन पत्रिका और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम पत्रिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं शासन द्वारा जनहितकारी निर्णयों को विस्तृत रूप से बताया गया है। फोटो प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं अन्य नागरिक पहुंचे और सभी को निःशुल्क जनमन पत्रिका एवं अन्य पुस्तकों व ब्रोसर का वितरण किया गया।
    विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम छत्तीसगढ़ पत्रिका में मोदी की गारंटी से संवर रहा छत्तीसगढ़ एवं विष्णु देव साय सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया गया है। पत्रिका में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक कल्याण, महिला कल्याण, आदिवासी कल्याण, युवा कल्याण, प्रशासनिक रिफॉर्म्स, आदर्श सुविधा केन्द्र, देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय, जल जीवन मिशन, श्रमिक कल्याण, रेलवे का विकास, सड़कों का विकास, हवाई सेवाओं का विस्तार, संस्कृति एवं धर्मस्व, नवा रायपुर, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, सहकारिता, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, वन कल्याण, नई औद्योगिक नीति, निवेशकों का उत्साह, खनन और ऊर्जा क्षेत्र, पर्यटन उद्योग, बस्तर में विकास, नक्सल विरोधी अभियान, नियद नेल्ला नार, नई पुनर्वास नीति, औद्योगिक विकास एवं रोजगार का बढ़ावा, विकसित भारत 2047 विजन डॉक्यूमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार सुशासन से समृद्धि की ओर ब्रोसर के माध्यम से सुशासन एवं अभिसरण विभाग, पंजीयन प्रणाली के 10 क्रांतिकारी नवाचार, नवाचार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20262 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20261 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20261 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.