Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : डा. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : डा. रमन सिंह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बाद 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है और आज छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मना रहे है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा है। राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय असंतुलन की स्थिति रही तथा कुपोषण एवं पलायन जैसी स्थिति एवं चुनौतियां थी। जनमानस की आशा, उम्मीदें और एक नई कल्पना को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नये राज्य का निर्माण किया। आज 25 साल की यात्रा पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता उन्हें बहुत धन्यवाद देती है। जिन उम्मीदों और विश्वास को लेकर उन्होंने एक नये राज्य का निर्माण किया, जिससे छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के दौरान राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में अधोसंरचना की कमी महसूस हुई थी। जिसे पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किए गए। प्रदेश में 40 हजार नये स्कूल खोले गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग के मार्ग के माध्यम से लगभग 60 हजार सड़कों का जाल बिझाया गया। नर्सिंग कालेज की संख्या 1 से बढ़कर 84 हुई। मेडिकल कालेज की संख्या 2 से बढ़कर 15 हुई। कुपोषण एवं पलायन को रोकने के लिए खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चावल देने की व्यवस्था की गई, जिससे पलायन में कमी आयी।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। जिसके तहत प्रदेश में 145 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान खरीदी की गई है और धान खरीदी का एक इतिहास बना है। किसानों को बोनस की राशि मिली। महतारी वंदन योजना के तहत 65 लाख महिलाओं के खाते में प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 670 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जा रही है। हमारा छत्तीसगढ़ तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। जिससे हमारा देश विश्व के चौथे शक्तिशाली देश के रूप में उभरकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में लगभग 65 लाख आवास बनाए है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति, जिले में मेडिकल कालेज, आरोहण बीपीओ सेंटर, प्रवास आवासीय विद्यालय एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से शहरी विकास के लिए अनगिनत कार्य किए गए है। विकास की यह रफ्तार तेज है और हमारा प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में एक अग्रणी राज्य के तौर पर शामिल हुआ। उन्होंने इस अवसर पर जिले के लिए योगदान देने वाली हस्तियों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह, गजानंद माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र, विनोद शुक्ल, शरद कोठारी, कुंज बिहारी, दाऊ मंदराजी, लोककला के क्षेत्र में योगदान देने वाले पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर, खुमान साव, किशोरी लाल शुक्ल, समाज सेवी पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का स्मरण किया।
    महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पद्मश्री अटल बिहारी वाजपेयी को है। प्रदेश बनने के बाद छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव जिले को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का स्नेह एवं प्रेम मिला। जिले में बहुत से विकास कार्य हुए, जिनमें शासकीय मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, कृषि महाविद्यालय एवं अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य निर्माण स्थापना का श्रेय जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पद्मश्री अटल बिहारी वाजपेयी को है। वही प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए दिशा दी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले में लगभग 21,328 ग्रामीण एवं लगभग 9135 शहरी परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। वर्ष 2024-25 में जिले के 1 लाख 25 हजार 611 किसानों से 7014916 क्विंटल धान की खरीदी की गई और 61739.23 लाख का भुगतान किया गया है। जिले की 2.56 लाख महिलाओं को 20 किस्तों में 483.18 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया गया है। उन्होंने जिले में किए जा रहे नवाचार एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू ने रामसिया राम.., राम आयेंगे.. जैसे भजन एवं लोकगीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, प्रदीप गांधी, रामजी भारती, दिनेश गांधी, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20262 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20261 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.