Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » डरा-धमकाकर आईफोन लूटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    डरा-धमकाकर आईफोन लूटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने डरा-धमकाकर कीमती मोबाइल फोन लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं।
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस वैष्णाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग की टीम को यह सफलता मिली।
    थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी शुभम कुमार साहू (20 वर्ष), निवासी-ग्राम बनभेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर 2025 की दोपहर वह अपने मित्र महावीर साहू के साथ भिलाई से बनभेड़ी लौट रहा था। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जब वे ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास रुके थे, तभी दो अज्ञात युवक एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे। मोबाइल से बात करने का बहाना बनाकर उन्होंने शुभम से उसका एप्पल आईफोन मांगा। मना करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए शुभम से आईफोन और उसके साथी से वीवो मोबाइल जबरन छीन लिया और फरार हो गए।
    इस पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 484/25 धारा 309 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन (कीमत लगभग 50,000) और लूट में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (कीमत 50,000) जब्त की गई। कुल बरामदगी 1 लाख रूपये बताई गई है।
    गिरफ्तार आरोपी में दीपक उर्फ टिकली नेताम पिता तुलसी नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी-पेंड्री, अटल आवास, थाना लालबाग एवं सचिन लकड़ा पिता पात्रिक लकड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासी-रेवाडीह, थाना लालबाग शामिल है।
    दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी, बलात्कार और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
    इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक अश्विनी यदु, ईश्वर यादव, आरक्षक राकेश ठावरे, राकेश धुर्वे, राजकुमार बंजारा और कमलकिशोर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.